Samastipur News:लूट मामले का हुआ उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:लूट मामले का हुआ उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार

भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड के प्रबंधक से 15 दिनों पूर्व हुए लूट मामले में पुलिस ने तहकीकात करते हुए लूट में प्रयुक्त सामान के साथ-साथ चार लोगाें को भी गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Samastipur News:कल्याणपुर : भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड के प्रबंधक से 15 दिनों पूर्व हुए लूट मामले में पुलिस ने तहकीकात करते हुए लूट में प्रयुक्त सामान के साथ-साथ चार लोगाें को भी गिरफ्तार किया है. इसमें बेलसंडी गांव के सुरेश दास का पुत्र कमलेश दास, रामसेवक सिंह का पुत्र रंजन कुमार, मुफस्सिल थाना के लगुनिया गांव निवासी अनिल दास का पुत्र गौतम कुमार व डढ़िया गांव निवासी विनोद सदा का पुत्र अजीत सदा शामिल हैं. इनके पास से लूट के 4200 रुपये नगद व कंपनी का टैब चार्जर के साथ-साथ अन्य सामान भी बरामद किया गया है. लूटपाट के दौरान इन लोगों के द्वारा पहने गये कपड़े के साथ ही चार मोबाइल भी जब्त किये गये हैं. घटना के बाद से ही डीएसपी संजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठन की गई थी. जिसमें इंस्पेक्टर नीरज कुमार के साथ-साथ थानाध्यक्ष मनीष कुमार अपर थानाध्यक्ष शब्बीर खान भी शामिल थे. तकनीकी जांच के क्रम में एक से एक कड़ियां जुड़ती चली गई. जिसके बाद इन चारों को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि बीते सोलह सितंबर को अज्ञात अपराधियों ने भारत फाइनेंसिएल इंक्लूजन के जटमल पुर ब्रांच के मैनेजर रोशन कुमार समूह से वसूली कर लौटने के क्रम में बेलसंडी गांव में चार की संख्या में अपराधियों ने साठ हजार रुपए से भरा बैग लूट लिया था. इसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन