Samastipur : विद्यापति परिषद की आमसभा में पदधारकों की सूची जारी

Updated:
विज्ञापन
Samastipur : विद्यापति परिषद की आमसभा में पदधारकों की सूची जारी

शहर के काशीपुर में विद्यापति परिषद की आमसभा हुई.

विज्ञापन

Samastipur : समस्तीपुर . शहर के काशीपुर में विद्यापति परिषद की आमसभा हुई. अधिवक्ता राजेश कुमार झा के आवासीय परिसर में आयोजित सभा में संगठनात्मक चुनाव किया गया. इसमें सर्वसम्मति से विद्यापति परिषद के नव गठित पदधारकों की सूची जारी की गयी. जिसके मुताबिक संरक्षक डा अरुण झा, डा. गौरीशंकर झा, हरेराम चौधरी, विश्वनाथ झा व डा. उमाशंकर वत्स चुने गये. अध्यक्ष डा. नरेश कुमार ””””विकल”””” को चुना गया. उपाध्यक्ष पद के लिए विश्वनाथ मिश्र, रामबली झा व राकेश कुमार चौधरी के नामाें की घोषणा की गयी. सचिव डा. संजय कुमार झा चुने गये. संयुक्त सचिव के रुप में अशोक कुमार झा, मनोज कुमार झा, राजेश कुमार झा व संगठन सचिव ललन पाठक, कार्यालय सचिव शिवम चौधरी, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार झाबनाये गये. कार्यकारिणी सदस्यों में विमलेंदु कुमार झा, रवीन्द्र कुमार चौधरी, नागेन्द्र झा, हरिश्चन्द्र झा, रौशन कुमार ठाकुर, सुनील कुमार झा, ब्रजनंदन राय के नाम शामिल हैं. नव चयनित सचिव श्री झा ने बताया कि विद्यापति परिषद अपने दीर्घकालिक उद्देश्यों को प्राप्त करेगा. इस दिशा में नयी कमेटी मिल कर काम करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन