ePaper

भारी मात्रा में शराब लदी चार पहिया वाहन जब्त, प्राथमिकी

Updated at : 26 Jun 2024 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
भारी मात्रा में शराब लदी चार पहिया वाहन जब्त, प्राथमिकी

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर हकीमाबाद गांव में पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदी एक चार पहिया वाहन जब्त किया.

विज्ञापन

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर हकीमाबाद गांव में पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदी एक चार पहिया वाहन जब्त किया. इस दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर तस्कर फरार हो गये. जब्त वाहन से पुलिस ने 44 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया. इस बाबत स्थानीय पुलिस ने शराब के साथ जब्त वाहन के मालिक और तस्करों को चिन्हित कर उत्पादन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. दर्ज प्राथमिकी में हकीमाबाद निवासी शिवशंकर राय के पुत्र रौशन कुमार और राम सुंदर राय के पुत्र नीतीश कुमार निराला एवं अज्ञात बोलेरो मालिक को नामजद आरोपित किया गया है. पुलिस ने बताया कि 23 जून की रात गुप्त सूचना मिली की हकीमाबाद गांव में अंग्रेजी शराब खेप लायी जा रही है. स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई. विशनपुर हकीमाबाद के समीप पुलिस ने जाल बिछाया. पुलिस को देखते ही तस्कर शराब लदे चार पहिया वाहन को लेकर भागने लगे. पुलिस ने तस्करों का पीछा किया. इस दौरान पुलिस ने देखा कि हकीमाबाद में रौशन कुमार के घर के पास चार पहिया वाहन से शराब अनलोड किया जा रहा है. पुलिस को देखते ही तस्कर फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन