ePaper

Samastipur News:पुण्य तिथि पर याद किये गये दिवंगत राधाकृष्णन

Updated at : 02 Jan 2026 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:पुण्य तिथि पर याद किये गये दिवंगत राधाकृष्णन

खंड के मिल्की गांव में दिवंगत डीइओ राधाकृष्णन ठाकुर की पुण्य स्मृति में पर श्रद्धांजलि सभा की गयी.

विज्ञापन

Samastipur News:विभूतिपुर : प्रखंड के मिल्की गांव में दिवंगत डीइओ राधाकृष्णन ठाकुर की पुण्य स्मृति में पर श्रद्धांजलि सभा की गयी. अध्यक्षता रामपुनीत झा ने की. शुरुआत दिवंगत आत्मा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्व. ठाकुर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति के राज्य महासचिव शिवपूजन ठाकुर, रामभरोस शर्मा, उमेश शर्मा व संस्कृत साहित्य परिषद समस्तीपुर के अध्यक्ष बाबू प्रसाद शर्मा ने कहा कि राधाकृष्णन ठाकुर शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में एक समर्पित एवं आदर्श व्यक्तित्व थे. उन्होंने बिहार के विभिन्न शिक्षा महाविद्यालयों में प्राध्यापक एवं प्राचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दी. शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन अनुशासन, सादगी व कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक था. वे विद्यार्थियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे. शिक्षा को समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम मानते थे. उनके मार्गदर्शन में अनेक छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की. सभा में प्रखंड अध्यक्ष शंकर शर्मा, रामविलास शर्मा, पंडित दिनेश शर्मा, उषा देवी, प्रभात शर्मा, रवि रंजन शर्मा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन