Samastipur News:जनता दरबार में सुने गये भूमि विवाद से जुड़े मामले

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:जनता दरबार में सुने गये भूमि विवाद से जुड़े मामले

अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें दो दर्जन से ज्यादा मामले की सुनवाई की गई.

विज्ञापन

Samastipur News: मोरवा : अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें दो दर्जन से ज्यादा मामले की सुनवाई की गई. भीषण ठंड में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से आये दर्जनों फरियादियों की जमीन विवाद के मामले की सुनवाई सीओ आलोक रंजन के द्वारा किया गया. इस मौके पर विभिन्न पंचायत से आये लोगों के द्वारा बताया गया कि थाना स्तर पर आयोजित जनता दरबार में लोगों को काफी सहूलियत होता था. प्रखंड मुख्यालय में हर लोगों का पहुंचना काफी मुश्किल भरा सबब है. बताते चलें कि जनता दरबार में आने वाले लोगों को 30 किलोमीटर की दूरी तय कर यहां पहुंचना पड़ रहा है. धर्मपुर बांदे, मरीचा, केशो नारायणपुर, ररियाही समेत दर्जन भर पंचायत से बड़े पैमाने पर फरियादी यहां पहुंचे थे. अंचल अधिकारी के द्वारा मामले की सुनवाई करते हुए कई मामलों में सरकारी अमीन से मापी कराने के निर्देश दिये गये. वहीं कई मामले में अगली तारीख को फिर से कागजात के साथ उपस्थित होने की बात कही गई. मौके पर सीआई रवि कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन