Samastipur News:शारदीय नवरात्र पर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 22 Sep 2025 6:47 PM
प्रखंड के रजवा एवं गौसपुर सरसौना के मुन्नीचक हाट स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से शारदीय नवरात्र पर कलश शोभा यात्रा निकाली गई.
Samastipur News:ताजपुर : प्रखंड के रजवा एवं गौसपुर सरसौना के मुन्नीचक हाट स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से शारदीय नवरात्र पर कलश शोभा यात्रा निकाली गई. मंदिर परिसर से लाल-पीले परिधानों से सुसज्जित 1001 कन्याएं इसमें शामिल हुई. बच घाट पहुंच कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजा कर जल का आहरण कर मंदिर परिसर पहुंच कर स्थापित किया गया. समिति के अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद साहू, अनिल कुमार साह, ओमप्रकाश साह, ज्योतिष कुमार मिश्रा, रामबाबू दास, राजा कुमार, विवेक कुमार, मुकेश कुमार राम, दीपक राम, मिथलेश रजक आदि ने अहम भूमिका निभायी. वहीं रजवा में शारदीय नवरात्र के कलश स्थापना को लेकर मंदिर परिसर से 1051 कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई. विरौली घाट से जल भरकर ध्वज पताका लहराते हुए पूजा पहुंची. मुख्य अतिथि रालोमो जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद, पूजा समिति के आयोजक राजू सिंह, महेंद्र प्रसाद सिंह, अधिवक्ता ब्रजेश कुमार शर्मा, अमरजीत कुशवाहा, संजय चौधरी निषाद, नागो राम आदि थे. सरायरंजन : हरसिंगपुर टांड़ी स्थित दुर्गा स्थान में कलश स्थापना को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई. 251 कन्याओं ने सरैया चौक स्थित जमुआरी नदी से जल भर कर स्थापित किया. व्यवस्थापक राम कृपाल साह, अरुण कुमार साह, अर्जुन कुमार साह, पंकज कुमार साह, मुकेश कुमार साह, संजय कुमार साह, नरेश राय, चंदन राय, अशोक सहनी, छोटू पासवान, मंधीर पासवान, रामशंकर पासवान, परमजीत कुमार, प्रमिला देवी, बबीता देवी, चांदनी देवी, उर्मिला कुमारी थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










