खाना बनाने के दौरान आग से किशोरी झुलसी

Updated at : 17 Apr 2020 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
खाना बनाने के दौरान आग से किशोरी झुलसी

समस्तीपुर : समस्तीपुर पंचायत के वार्ड नंबर आठ निवासी सोने लाल दास की 12 वर्षीया पुत्री काजल कुमारी आग में बुरी तरह से झुलस गयी. जिससे परिवार में कोहराम मच गया. ग्रामीणों ने घटना की सूचना बीडीओ श्रीनिवास को दी. इसके बाद बीडीओ ने एंबुलेंस भेजकर झूलसी किशोरी को पीएचसी मंगवाया. जहां प्राथमिक उपचार करने […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : समस्तीपुर पंचायत के वार्ड नंबर आठ निवासी सोने लाल दास की 12 वर्षीया पुत्री काजल कुमारी आग में बुरी तरह से झुलस गयी. जिससे परिवार में कोहराम मच गया. ग्रामीणों ने घटना की सूचना बीडीओ श्रीनिवास को दी. इसके बाद बीडीओ ने एंबुलेंस भेजकर झूलसी किशोरी को पीएचसी मंगवाया. जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने बेगूसराय रेफर कर दिया. परिजनों के अनुसार काजल गुरुवार की सुबह घर में लकड़ी व गोइठा पर खाना बना रही थी. इसी दौरान आग उसके कपड़े में पकड़ लिया.

जब तक उसे आग पकड़ने का आभास हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी. किशोरी ने आग बुझाने के बजाय जोर-जोर से चिल्लाने लगी, तो घर के लोग दौड़कर उसके समीप पहुंचे और शरीर में लगी आग को बुझाने में जुट गये. जब तक आग बुझायी गयी तब तक वह काफी जल चुकी थी. आनन-फानन में परिजन व विकास मित्र ललिता देवी ने इसकी सूचना बीडीओ श्रीनिवास को दी . बीडीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरंत एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम को भेजा और किशोरी को पीएचसी ले जाया गया. जहां मौजूद चिकित्सकों ने किशोरी की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन