ePaper

Samastipur : घर से लाखों रुपये मूल्य के जेवरात सहित 25 हजार नकद की चोरी

Updated at : 24 Jul 2025 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur : घर से लाखों रुपये मूल्य के जेवरात सहित 25 हजार नकद की चोरी

दिन दहाड़े घर का ताला तोड़ कर लाखों रुपये मूल्य के स्वर्णाभूषण सहित अन्य कई कीमती सामान की चोरी कर ली.

विज्ञापन

समस्तीपुर . मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी पश्चिमी मोहल्ला में बदमाशों ने दिन दहाड़े घर का ताला तोड़ कर लाखों रुपये मूल्य के स्वर्णाभूषण सहित अन्य कई कीमती सामान की चोरी कर ली. इस बाबत पीड़ित गृहस्वामी चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर निवासी शंभू कुमार राय ने स्थानीय पुलिस को आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है. बताया कि वह अपने निजी काम से मुजफ्फरपुर निकले. शाम में जब घर लैटे तो देखा कि मकान का दरवाजा खुला था और कमरे में सभी सामान बिखड़ा था. कमरे से तीन जोड़ी कान की बाली, तीन अंगूठी, एक नथिया, एक टीका, तीन पायल बिछिया, चांदी के छह सिक्का, एक सोने का चेन सहित 25 हजार रुपये गायब था. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन