कड़ी सुरक्षा के बावजूद स्नैचरों ने मंदिरों से महिला श्रद्धालुओं के गले से उड़ाया आभूषण

Updated at : 26 Feb 2025 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बावजूद स्नैचरों ने मंदिरों से महिला श्रद्धालुओं के गले से उड़ाया आभूषण

आधा दर्जन महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन, मंगलसूत्र, जिउतिया व अन्य आभूषण उड़ा लिया. मंदिर परिसर में दिनभर सिलसिलेवार एक के बाद एक स्कैचिंग की घटनाएं होती रही.

विज्ञापन

समस्तीपुर: स्नेचर गिरोह अब मंदिर में भी आने वाले श्रद्धालुओं को भी निशाना बना रहे हैं. बुधवार को महाशिवरात्रि पर शहर के थानेश्वर स्थान महादेव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए गयीं करीब आधा दर्जन महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन, मंगलसूत्र, जिउतिया व अन्य आभूषण उड़ा लिया. मंदिर परिसर में दिनभर सिलसिलेवार एक के बाद एक स्कैचिंग की घटनाएं होती रही. जबकि, बुधवार को मंदिर के अंदर और बाहर चप्पे-चप्पे पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस बल चौकसी बरत रहे थे. मंदिर परिसर में चारों ओर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. इसके बावजूद स्नैचरों ने पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाकर सिलसिलेवार घटनाओं को अंजाम दिया. इससे प्रतीत होता है कि या तो बदमाशों को पुलिस-प्रशासन का कोई खौफ नहीं है या पुलिस प्रशासन की चौकसी और घेराबंदी विफल है. थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि भीड़ नियंत्रण होते ही मंदिर परिसर व आसपास सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जायेगा. जल्द ही बदमाशों की पहचान कर ली जाएगी

पीड़ित महिलाओं ने की शिकायत

शहर के थानेश्वर स्थान महादेव मंदिर में बुधवार को पुलिस प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाकर स्नैचरों ने जलाभिषेक के लिए पहुंची करीब आध दर्जन महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने का चैन, मंगलसूत्र व जिउतिया आभूषण उड़ा लिया. इस बाबत कई पीड़ित महिलाओं ने स्थानीय नगर थाना में पुलिस से शिकायत की है. ताजपुर थानाक्षेत्र के चकपहाड़ निवासी मिथिलेश महतो की पत्नी सरिता देवी ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ थानेश्वर स्थान महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंची. यहां पूजा पाठ के दौरान किसी ने गले से सोने का जिउतिया उड़ा लिया. वहीं मुफस्सिल थानाक्षेत्र के दूधपुरा निवासी राजकुमार साह की पत्नी सरिता देवी ने बताया कि थानेश्वर स्थान महादेव मंदिर में जलाभिषेक के दौरान किसी ने गले से सोने की जिउतिया उड़ा लिये. इसके अलावे कई अन्य महिलाओं ने भी स्नैचिंग की शिकायत की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन