ePaper

samastipur: आत्मनिर्भरता की ओर सतत उन्मुख हो रही हैं जीविका दीदियां

Updated at : 01 Jun 2025 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
samastipur: आत्मनिर्भरता की ओर सतत उन्मुख हो रही हैं जीविका दीदियां

प्रखंड की मोहिउद्दीननगर उत्तर पंचायत में रविवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर . प्रखंड की मोहिउद्दीननगर उत्तर पंचायत में रविवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नारी शक्ति जीविका महिला ग्राम संगठन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शांति देवी ने की. संचालन सामुदायिक समन्वयक पिंकी कुमारी ने किया. बताया गया कि सरकार प्रायोजित लाभकारी योजनाओं के संचालन से महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की ओर सतत उन्मुख हो रही हैं. राज्य में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. सरकार खासकर वैसी महिलाओं की जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर रही है, उन्हें लाभकारी योजनाओं से जोड़ कर विकास की ओर अग्रसर कर रही है. राज्य की ऐसी हजारों महिलाएं हैं जो कृषि, वानिकी मुर्गी पालन, मधुमक्खीपालन जैसी रोजगारपरक योजनाओं को संचालित कर अन्य महिलाओं के लिए मिसाल बन रही हैं. इस दौरान महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को मंच के माध्यम से साझा की. साथ ही सरकार की ओर से दी जा रही सहायता के प्रति कृतज्ञता जाहिर की. इस मौके पर रसो देवी, निर्मला देवी, कंचन कुमारी, शिवानी प्रिया, अंशु कुमारी, ममता कुमारी, सपना कुमारी, अदिति कुमारी, गुड़िया कुमारी, नंदनी कुमारी, आंचल कुमारी, गंगा देवी, संजू देवी, लालती देवी, खुशबू देवी, पूनम देवी, लेखापाल अजय कुमार, हरे राम मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन