Samastipur News:गूगल पे रिफंड के नाम पर जीविका दीदी से 25 हजार की ठगी

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 21 Jan 2026 7:22 PM

विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने एक महिला के बैंक खाते से 25,305 रुपये उड़ा लिये. घटना को लेकर विभूतिपुर प्रखंड के जीविका कार्यालय में कार्यरत विद्यापतिनगर निवासी मुकेश कुमार पत्नी सीसी पिंकी देवी ने थाने में शिकायत की है.

विज्ञापन

Samastipur News:विभूतिपुर : साइबर अपराधियों ने एक महिला के बैंक खाते से 25,305 रुपये उड़ा लिये. घटना को लेकर विभूतिपुर प्रखंड के जीविका कार्यालय में कार्यरत विद्यापतिनगर निवासी मुकेश कुमार पत्नी सीसी पिंकी देवी ने थाने में शिकायत की है. पीड़िता ने बताया है कि 20 जनवरी को सुबह करीब 10:33 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. फोन करने वाले ने खुद को बैंक सर्विस प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि आप जो गूगल पे इस्तेमाल करती हैं उसमें कटने वाला चार्ज आपके खाते में वापस कर दिया जायेगा. ठग के कहे अनुसार जैसे ही पिंकी कुमारी ने अपना गूगल पे ऐप खोला, उनके खाते से पैसे कटने शुरू हो गये. जब उन्होंने विरोध किया तो जालसाज ने फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर विश्वास दिलाया कि पैसे वापस भेजे जा रहे हैं. अगले दिन 21 जनवरी को केवाईसी पेंडिंग होने का बहाना बनाकर आधार और पैन कार्ड मांगा गया. दोबारा 4,410 रुपये काट लिये गये. इस तरह अलग-अलग चरणों में कुल 25,305 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई. पीड़िता ने थानाध्यक्ष से राशि वापस कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन