ऊर्जा दक्षता व स्थिरता को राज्य में आदर्श स्थिति बनाना हमारा कर्तव्य : एइ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jun 2024 11:05 PM
इस परिवर्तनकारी प्रयास में हमारा योगदान आधुनिक तकनीक के माध्यम से ऊर्जा वितरण प्रणालियों को बेहतर बनाना है
मोहिउद्दीननगर. इस परिवर्तनकारी प्रयास में हमारा योगदान आधुनिक तकनीक के माध्यम से ऊर्जा वितरण प्रणालियों को बेहतर बनाना है. साथ ही राज्य में ऊर्जा दक्षता और स्थिरता के लिए एक आदर्श स्थिति बनाना हमारा कर्तव्य भी. यें बातें मदुदाबाद में गुरुवार को हर घर स्मार्ट बिजली मीटर अभियान का शुभारंभ के दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एइ मनमोहन पांडेय ने कही. जेइ राजनंदन कुमार ने कहा कि इस पहल का मतलब न केवल ऊर्जा बिलों पर बचत करना है, बल्कि हरित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है. इन मीटरों की स्थापना न केवल विद्युत अवसंरचनाओं का उन्नयन है बल्कि उपभोक्ताओं के उनकी ऊर्जा का कुशलतापूर्वक प्रबंधित के लिए ज्ञान एवं उपकरणों के साथ सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम है. जसविंदर सिंह व रोहित कुमार ने कहा कि बिजली के सुधारो की कवायद लगातार जारी है. इस कड़ी में अब स्मार्ट बिजली मीटर का भी नाम जुड़ गया है. इसकी बदौलत उपभोक्ताओं को न केवल बिजली बिल संबंधित समस्याओं से निजात मिलेगी बल्कि उन्हें घर- प्रतिष्ठान में बिजली खपत की पल-पल की जानकारी भी हो सकेगी. इस दौरान नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के करीब 35000 बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट बिजली मीटर उपलब्ध कराएं जाएंगे. इस मौके पर सुरेंद्र पासवान, वकील सहनी, संतोष कुमार पप्पू, सुधीर चौधरी, राजीव कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










