Samastipur News:शिविर में किसानों को दी गई सब्जी खेती की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:शिविर में किसानों को दी गई सब्जी खेती की जानकारी

प्रखंड के किशनपुर स्थित एक निजी सेवा केंद्र पर मंगलवार को कृषि विभाग की ओर से शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:वारिसनगर : प्रखंड के किशनपुर स्थित एक निजी सेवा केंद्र पर मंगलवार को कृषि विभाग की ओर से शिविर का आयोजन किया गया. उद्यान निदेशालय कृषि विभाग बिहार सरकार के सब्जी विकास योजना के बैनर तले आयोजित इस शिविर में प्रखंड उद्यान पदाधिकारी हिमांशु शेखर ने सब्जी खेती की विस्तृत जानकारी किसानों को दी. साथ ही हाइब्रिड सब्जी बिचड़ा कद्दू, नेनुआ, करैला, भिंडी बीज वितरण के लिए किसानों से आवेदन लिया. शिविर में नमो श्री इरिगेशन के प्रतिनिधि नितेश कुमार सिंह के द्वारा किसानों के बीच ड्रिप सिंचाई की जानकारी दी गई. साथ ही इसके लिये आवेदन देने को जागरूक किया गया. धन्यवाद ज्ञापन जिला पार्षद हेमंत कुमार ने किया. मौके पर दर्जनों किसानों ने अपना-अपना आवेदन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन