Samastipur News:गोष्ठी में किसानों को दी गयी मिलेट्स खेती की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:गोष्ठी में किसानों को दी गयी मिलेट्स खेती की जानकारी

प्रखंड के टभका पंचायत स्थित ब्रह्मस्थान परिसर में आत्मा के तहत किसान गोष्ठी हुई.

विज्ञापन

Samastipur News:विभूतिपुर : प्रखंड के टभका पंचायत स्थित ब्रह्मस्थान परिसर में आत्मा के तहत किसान गोष्ठी हुई. इसका उद्देश्य किसानों को समसामयिक विषयों, विशेषकर जलवायु अनुकूल कृषि और मिलेट्स खेती के प्रति जागरूक करना था. अध्यक्षता पंसस लखिन्द्र सहनी ने की. संचालन किसान सलाहकार प्रेमचन्द्र सिंह ने किया. उद्घाटन प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद सिंह और प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. एसएस गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अतिथियों और उपस्थित किसानों का स्वागत सहायक तकनीकी प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह और विपुल कुमार ने किया. प्रशिक्षक कृषि समन्वयक अभिजीत, मुरारी प्रसाद सिंह और विवेक कुमार ने जलवायु अनुकूल कृषि और मोटे अनाज की खेती के महत्व और तरीकों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कैसे यह तकनीक बदलते मौसम में किसानों के लिए लाभकारी हो सकता है. कृषि समन्वयक अजीत कुमार ठाकुर, राजीव रंजन, रतिकांत कुमार, आलोक कुमार, किसान सलाहकार बचनदेव शर्मा, रंजीत कुमार, राम कुमार झा, बैजू सहनी आदि थे. टभका के सरपंच संजीव कुमार ठाकुर और किसान ब्रजकिशोर चौधरी, धनश्याम चौधरी, कामेश्वर चौधरी, दुनीलाल दास, कृष्ण कुमार चौधरी, कैलाश राय, राजीव रंजन चौधरी, राजेश कुमार शर्मा, पुलकित चौधरी, कारी दास, सज्जन ठाकुर, विनय कुमार झा, अरुण कुमार चौधरी, परमानंद चौधरी, कामनी देवी, उषा देवी, उमा देवी, सच्ची देवी, मीना देवी, ज्योति देवी ने शिरकत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन