Goat Farming: Samastipur News:बकरी पालन की तकनीकी से अवगत हुई जीविका दीदी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर जिला के पिपरी गांव की जीविका दीदियों को बकरी पालन करने के लिए प्रेरित किया गया.
विज्ञापन
पूसा : चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत संचालित परियोजना कृषि ज्ञान वाहन जीविका दीदियों को जागरूक कर रही है. यह वाहन डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के माध्यम से निकाला गया है. वाहन के जरिये राज्य के तमाम कृषि विज्ञान केंद्रों से संबंधित किसान और विभिन्न प्रखंडों के किसानों को नवीनतम तकनीक खेतों तक पहुंचाकर आय में समृद्धि लाने का प्रयास है. इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर जिला के पिपरी गांव की जीविका दीदियों को बकरी पालन करने के लिए प्रेरित किया गया.
Goat Farming: Samastipur News:बकरी से होने वाले आय एवं वित्तीय सहायता आदि की जानकारी दी गयी.
कृषि ज्ञान वाहन ने अपने भ्रमण के दौरान जीविका दीदी को व्यवसाय में बकरी पालन का चयन कर अपनी आमदनी का स्रोत बढ़ाने, बकरी पालन को लेकर बकरी का रखरखाव, बकरी से होने वाले आय एवं वित्तीय सहायता आदि की जानकारी दी गयी. बकरी पालन स्वरोजगार का बेहतर जरिया माना जाता है. जीविका दीदी अब इसके माध्यम से अच्छी कमाई करेगी. किसानों के लिए बकरी पालन कम पूंजी में ज्यादा मुनाफा कमाने का बेहतर जरिया है. इसे किसानों का एटीएम और गरीबों की गाय भी कहा जाता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










