Samastipur News:चौपाल में किसानों को दी गयी खरीफ योजनाओं की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:चौपाल में किसानों को दी गयी खरीफ योजनाओं की जानकारी

प्रखंड के हसनपुर पंचायत में कृषि जन कल्याण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News: हसनपुर : प्रखंड के हसनपुर पंचायत में कृषि जन कल्याण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें किसानों को खरीफ 2025 में मिलने वाली सुविधा, अनुदानित दर पर धान बीज, मक्का बीज, मृदा स्वास्थ्य, जैविक खाद व सिंचाई के बारे में जानकारी दी गयी. मौजूद कृषि समन्वयक दिनेश साह ने बताया कि सरकार खरीफ फसल की खेती अधिक क्षेत्रफल में हो इसके लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है. ताकि लोग योजनाओं का लाभ लेकर आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें. उन्होंने किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया. मौके पर पूसा के वैज्ञानिक डॉ अजीत कुमार, डॉ सीमा प्रधान, डॉ एके गौतम, कृषि समन्वयक दिनेश साह, एटीएम अवध शरण यादव, उमेश महतो, श्याम सुंदर महतो, गोविंद कुमार,वीरेंद्र महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन