ePaper

Samastipur: पूसा में मंत्री ने किया योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

Updated at : 06 Oct 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur:  पूसा में मंत्री ने किया योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

इसमें मुख्य रूप से लगभग 50 लाख की राशि से मोहम्मदपुर कोआरी पंचायत में नाला उद्घाटन एवं सड़क शिलान्यास शामिल हैं.

विज्ञापन

पूसा . कल्याणपुर विधानसभा के विधायक सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने विभिन्न पंचायतों में सरकारी योजनाओं के अंतर्गत नवनिर्मित भवन, नाला एवं सामुदायिक भवन के अलावा सड़कों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इसमें मुख्य रूप से लगभग 50 लाख की राशि से मोहम्मदपुर कोआरी पंचायत में नाला उद्घाटन एवं सड़क शिलान्यास शामिल हैं. वहीं मोहमदपुर कोआरी के मुखिया संजीव कुमार सिंह ने मंत्री का सम्मान समारोह आयोजित किया. दक्षिणी हरपुर पूसा पंचायत के जानकी घाट महादेव मंदिर से जाने वाली सड़क का पीसीसी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. कार्यक्रम संचालन करते हुए पप्पू कुमार ने मंत्री को अंगवस्त्र, पाग, माला से सम्मानित किया. पंचायत के लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के स्वच्छता कर्मियों के साथ वृक्षारोपण किया. महमदपुर देवपार पंचायत में पूर्व निर्मित सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया गया. मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष रंधीर कुमार, जदयू वरिष्ठ नेता गोपाल पटेल, मुखिया विजय कुमार साह, अशोक राय, उप सरपंच मालबाबू राय, मंदिर पुजारी रामलगन राय, गणेश राय, पूर्व मुखिया गीता देवी, अजयकांत भूषण, ओम प्रकाश पासवान, राजेश ठाकुर, लालबाबू राय, देवन साह, नीरज कुमार, संजय कुमार, नागेन्द्र सिंह, राकेश पासवान, सुधीर राम, सुमित्रा देवी, पिंकी देवी, मंजू देवी, गायत्री देवी, रंजीत कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन