Samastipur News:चकलालशाही चौक पर टेंपो के अवैध पार्किंग से रोज लग रहा जाम

जिले के अधिकांश चौक-चौराहों पर अतिक्रमण खाली कराकर यातायात को सुव्यवस्थित करने की कवायद की गई है.
Samastipur News:मोरवा : जिले के अधिकांश चौक-चौराहों पर अतिक्रमण खाली कराकर यातायात को सुव्यवस्थित करने की कवायद की गई है. लेकिन हलई थाना का चकलालशाही चौक इससे अछूता है. बताया जाता है कि चकलालशाही चौक पर टेंपो की अवैध पार्किंग से अक्सर जाम लगता है. बड़े पैमाने पर गाड़ियों के जाम में फंसे रहने कारण अक्सर दुर्घटनाएं भी होती है. टेंपो के पार्किंग की वजह से आवागमन में रोज बाधा आती है. लेकिन प्रशासन के द्वारा अब तक इस तरफ कदम नहीं उठाया गया है. लोगों ने इस तरफ कई बार आवाज उठाई. लेकिन न तो टेंपो स्टैंड की व्यवस्था की गई और न ही इससे निजात के कोई उपाय किये गये. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पटोरी रोड, जंदाहा रोड, समस्तीपुर रोड में अक्सर टेंपो की अवैध पार्किंग दुकानों के सामने ही होती है. दर्जनों टेंपो हमेशा दुकान के सामने खड़े रहते हैं. जिसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है. टेंपो से उतरकर सड़क पार करने के क्रम में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है. लोगों ने इसकी सूचना कई बार प्रशासन के पदाधिकारियों को दी. लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. इस बाबत शुक्रवार को मौके पर मौजूद सीओ आलोक रंजन ने बताया कि जल्द ही अतिक्रमण को खाली करने के लिए यहां कार्रवाई की जायेगी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया जा चुका है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




