Samastipur News:पूसा बाजार के मुख्य चौराहे से हटेगा अवैध बस व ओटो-टोटो पड़ाव

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:पूसा बाजार के मुख्य चौराहे से हटेगा अवैध बस व ओटो-टोटो पड़ाव

बाजार मुख्य चौराहा पूसा-सैदपुर पुल से बस पड़ाव हटेगा. इसको लेकर एसडीओ दिलीप कुमार ने पूसा व कल्याणपुर के सीओ व थानाध्यक्ष को निदेश देते हुए एक सप्ताह में कार्रवाई का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Samastipur News:पूसा : बाजार मुख्य चौराहा पूसा-सैदपुर पुल से बस पड़ाव हटेगा. इसको लेकर एसडीओ दिलीप कुमार ने पूसा व कल्याणपुर के सीओ व थानाध्यक्ष को निदेश देते हुए एक सप्ताह में कार्रवाई का निर्देश दिया है. इसके तहत अधिसूचित बस पड़ाव से वाहनों का परिचालन शुरू कराते हुए संयुक्त प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा है. इससे प्रतिवेदन को प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य प्रशाखा, समस्तीपुर को भेजा जा सके. जानकारी के अनुसार सांसद शांभवी के पत्र के आलोक में कार्यपालक दंडाधिकारी, सीओ व थानाध्यक्ष पूसा से संयुक्त रूप से जांच कराई गई. इसमें अधिसूचित बस पड़ाव, सैदपुर के बदले मादापुर छपड़ा सैदपुर पुल के निकट से समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर के बस का संचालन किये जाने की पुष्टि हुई. साथ ही इसके कारण नियमित जाम की समस्या को भी अधिकारियों ने देखा. अवैध स्टैंड से प्रभावित हो रहे स्कूली छात्र-छात्राएं एवं एंबुलेंस वाहन को ससमय मरीज को अस्पताल नहीं पहुंचना बड़े ही दुर्भाग्यपूर्ण प्रतीत हो रहा है. जिसके बाद अधिकारियों ने संयुक्त प्रतिवेदन उच्च अधिकारी को सौंपा. इसके आधार पर एसडीओ ने अधिकारियों को आदेश निर्गत किया है. बहरहाल अवैध बस पड़ाव हटने की खबर से स्थानीय लोगों सहित बाजार के दुकानदारों में हर्ष है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन