Samastipur: टूटकर गिर रहे एचटी वायर, लग रहा करंट, अधिकारी मौन

बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में एचटी व एलटी वायर लगाये लगे हैं.
समस्तीपुर. बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में एचटी व एलटी वायर लगाये लगे हैं. लेकिन अब यह वायर लोगों के लिए मौत बन चुकी है. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में 11 केवीए एचटी वायर टूट कर गिरा रहता है लेकिन बिजली सप्लाई मिलने के कारण उसमें करंट रहता है. लोग उसकी चपेट में आ रहे हैं. आमलोगों का कहना है कि एचटी वायर के नीचे गार्ड वायर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से नहीं लगाये जा रहे हैं और न ही सतत माॅनिटरिंग की जा रही है. नतीजतन लोग करंट की चपेट में आ रहे हैं. साथ ही 11 केवी तार टूट कर गिरने के साथ ब्रेक डाउन में नहीं जा रहा है. वहीं एलटी वायर कुछ जगहों पर आज भी झूल रहे हैं. जिसका परिणाम विभूतिपुर की घटना है लेकिन विद्युत विभाग इससे कोई सबक नहीं ले रहा है. वहीं शहर में गत माह में आये दिन एलटी केबल में आग लग रहे थे. जिस कारण से कुछ दुकान व ट्रांसफार्मर भी इसकी चपेट में आने से अगलगी जैसी घटना हुई. शहर के रामबाबू चौक स्थित 200 केवीए डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी. इस आगजनी को गंभीरतापूर्वक लेते हुए एसडीओ सदर ने आग लगने के कारणों की जांच करने का निर्देश दिया था लेकिन इन हादसों से सबक नहीं मिल सका जिम्मेदारों को. हाल में ही ताजपुर रोड फीडर नम्बर छह शटडाउन होने के बावजूद जब मानव बल रितेश कुमार शर्मा फाल्ट दुरुस्त करने गये करंट लग गया और आनन फानन में सदर अस्पताल भेजा गया. लेकिन इस घटना की जांच पड़ताल करना भी मुनासिब नहीं समझा गया.
हाल में हुए कुछ विद्युत स्पर्शाघात
7 अक्टूबर : वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहुआ गांव के निवासी मो. तनवीर के पुत्र दिलशान अपना खेत जाने के लिए घर से निकला था कि रास्ते में अचानक 11000 वोल्ट का तार टूट कर गिर गया. जिसकी चपेट में वह आ गया. खेत में काम कर रहे आसपास के लोगों ने शोर मचाया. बिजली विभाग को सूचना दी. तब जाकर बिजली बंद कराई गई.2 सितंबर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनएआर कॉलेज के निकट निर्माणाधीन मकान में कार्य करने वाले मुसरीघरारी के हरपुर एलौथ निवासी राम सागर महतो और फुल कुमार भगत को अचानक 11 हजार वोल्ट के तार से छड़ टच कर गया वे दोनों झुलस गये.
24 अगस्त : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बेलसंडी पंचायत के बेला चौड़ में चारा लाने के दौरान बेलसंडी पंचायत के वार्ड 10 निवासी अरुण साह की पुत्री करिश्मा कुमारी टूट कर गिरे 11 केवी एचटी वायर को चपेट में आने से झुलस गई. युवती के चीख पर पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली बंद करा जख्मी युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर ले गये.17 अगस्त : विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभूतिपुर पूरब वार्ड 12 में विद्युत स्पर्शघात से तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि, चार माह की एक दुधमुंही बच्ची गंभीर रुप से जख्मी हो गई. बताया जाता है कि विगत कई महीने पूर्व से विद्युत तार जमीन से कुछ ऊंचाई पर झूल रहा था. इसकी शिकायत घर वालों ने विद्युत विभाग से की थी. मगर, अनदेखी की गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




