Samastipur News:स्नातक पास युवाओं को प्रति माह मिलेंगे एक हजार रुपए

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:स्नातक पास युवाओं को प्रति माह मिलेंगे एक हजार रुपए

स्नातक उतीर्ण युवाओं के लिए चुनावी मौसम में सरकार ने एक अवसर प्रदान किया है. दरअसल मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना से जुड़ कर संबंधित ऐसे स्टूडेंट्स प्रति महीने एक हजार रुपए प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : स्नातक उतीर्ण युवाओं के लिए चुनावी मौसम में सरकार ने एक अवसर प्रदान किया है. दरअसल मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना से जुड़ कर संबंधित ऐसे स्टूडेंट्स प्रति महीने एक हजार रुपए प्राप्त कर सकते हैं. जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र के प्रबंधक संध्या कुमारी ने बताया कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना अंतर्गत वर्ष 2016 से लागू मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ अब स्नातक उर्तीण युवक-युवतियों को भी उपलब्ध होगा. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 20-25 वर्ष आयु वर्ग के वे युवक-युवतियां जो राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों, कॉलेजों या संस्थानों से कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय से स्नातक उत्तीर्ण हों व स्वरोजगार, सरकारी, निजी, गैर-सरकारी रोजगार प्राप्त नहीं किये हों. इसके अलावा योजना के लाभ के लिए जरूरी शर्तों में कहीं अध्ययनरत न हों. रोजगार की तलाश कर रहे हों तो ऐसे स्टूडेंट्स को लाभ दिया जायेगा. उन्हें 1000 रुपये प्रतिमाह की दर से अधिकतम 2 वर्षों तक भत्ता प्रदान किया जायेगा. इसके अतिरिक्त, लाभार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के लिए सक्षम बनाने के लिए श्रम संसाधन विभाग, बिहार द्वारा निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जायेगा. यह सारी प्रक्रिया जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र द्वारा की जायेगी. संबंधित इच्छुक युवा इस संबंध में विस्तृत जानकारी के जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र से संपर्क किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन