Samastipur News:चार वार्डों में आशा चयन को लेकर आमसभा

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:चार वार्डों में आशा चयन को लेकर आमसभा

प्रखंड के मोरवा उत्तरी पंचायत के चार वार्डों में आशा बहाली को लेकर आमसभा का आयोजन पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को हुआ.

विज्ञापन

Samastipur News:मोरवा : प्रखंड के मोरवा उत्तरी पंचायत के चार वार्डों में आशा बहाली को लेकर आमसभा का आयोजन पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को हुआ. अध्यक्षता मुखिया अरमान अली ने की. मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ हरिशंकर प्रसाद ने आशा बहाली से जुड़ी तमाम जानकारी उपलब्ध कराई. बीसीएम रजनी बाला ने सभी आवेदनों का समेकन करने के बाद सार्वजनिक रूप से लोगों को इसकी जानकारी दी. इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि वार्ड संख्या 6, 9, 13 और 14 के करीब दर्जन भर आवेदन एकत्र किये गये हैं. इन आवेदनों की छानबीन के बाद इसकी जानकारी आमसभा में दी गई. इसे अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला भेजा गया. जिला से अनुमोदित होने के बाद अहर्ता पूरी करने वाले अभ्यर्थियों की बहाली की अंतिम प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इसकी जानकारी सभी वार्ड के लोगों को दी जायेगी. मौके पर पप्पू खान, संजीव झा, नीतू कुमारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन