Ganesh Mahotsav concluded: मटका फोड़ व मूर्ति विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव संपन्न

Ganesh Mahotsav concluded: पांच दिवसीय गणेश महोत्सव देर शाम मटका फोड़ कार्यक्रम एवं मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हुआ.
Ganesh Mahotsav concluded: ताजपुर : नगर परिषद क्षेत्र के थाना चौक ताजपुर स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर एवं पुरानी दुर्गा स्थान कुम्हार टोला में आयोजित पांच दिवसीय गणेश महोत्सव देर शाम मटका फोड़ कार्यक्रम एवं मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हुआ. मटका फोड़ कार्यक्रम के लिए दोनों जगहों पर शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी प्रारंभ हो गयी थी. समिति सदस्यों द्वारा कई बार प्रयास करने के बाद मटका को फोड़ा गया. मटका फोड़ के बाद श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा को गाजे बाजे के साथ थाना चौक, नीम चौक, रामदयाल चौक, सुभाष चौक होते भेरोखड़ा स्थित काली पोखर में विसर्जित किया. मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष चौधरी, उप चेयरमैन प्रतिनिधि अनिकेत कुमार, मुखिया राजीव ठाकुर, समिति के पिंटू कुमार चौधरी, प्रभात कुमार, राजू कुमार, सोनू कुमार गुप्ता, निहाल चौधरी, राबड़ी कुमार, मंजीत गुप्ता, कुंदन गुप्ता, संतोष केसरी, मुकेश भगत, गंगाधर उपाध्याय, पिंटू केसरी, पिंटू गुप्ता आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










