रोसड़ा के मब्बी गांव से भारी मात्रा में ट्रक में लदी विदेशी शराब बरामद

Updated at : 26 Feb 2025 11:19 PM (IST)
विज्ञापन
रोसड़ा के मब्बी गांव से भारी मात्रा में ट्रक में लदी विदेशी शराब बरामद

अवैध कारोबारियों द्वारा होली में शराब की आपूर्ति करने के लिए अंग्रेजी शराब की खेप उतारना शुरू हो गया है.

विज्ञापन

रोसड़ा : अवैध कारोबारियों द्वारा होली में शराब की आपूर्ति करने के लिए अंग्रेजी शराब की खेप उतारना शुरू हो गया है. इसी सिलसिले में मंगलवार की रात करीब 2 बजे रोसड़ा पुलिस को बड़ा खेप उतारे जाने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने पुलिस पदाधिकारी के सहयोग से मब्बी गांव के निकट छापेमारी कर एक हाइवा ट्रक में लदे भारी संख्या में विदेशी शराब के कार्टन बरामद किये. ट्रक पर लदे शराब के कार्टन को कारोबारी द्वारा गिट्टी से छुपाया गया था. शराब के कार्टन अनलोड करने की योजना बनाई जा रही थी. इसी क्रम में पुलिस को पहुंचते देख वहां मौजूद शराब कारोबारी एवं उनके सहयोगी फरार हो गए. पुलिस ने झारखंड नंबर का एक हाइवा ट्रक में कुल 296 कार्टन विदेशी शराब बरामद की. जिसमें 7878 बोतल इंपीरियल ब्लू ब्रांड का अंग्रेजी शराब पाया गया. कुल 2647.32 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से ट्रक चालक एवं शराब कारोबारी भागने में सफल रहा. शराब का नया वेंडर था, जो पहली बार शराब का खेप लाया था. अज्ञात शराब कारोबारी एवं अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन