ट्रक व कार की टक्कर में पांच जख्मी, रेफर

बंगरा थाना क्षेत्र के रजवा लाइन होटल के पास गुरुवार को ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
ताजपुर . बंगरा थाना क्षेत्र के रजवा लाइन होटल के पास गुरुवार को ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों द्वारा सभी जख्मियों को रेफरल हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया. जहां चिकित्सक ने सभी को समस्तीपुर रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार सभी जख्मी बेगूसराय के बताये गये हैं जो सिवान से एक तिलक समारोह से लौटकर बेगूसराय जा रहे थे. गंभीर रूप से जख्मी में एक की हालत चिंता जनक बताई गई है. बंगरा एसएचओ मनीषा कुमारी ने बताया कि सभी जख्मी को समस्तीपुर भेजा गया है. साथ ही दोनों दुर्घटना ग्रस्त वाहन को जब्त कर थाने पर ले गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










