Samastipur News:दहेज हत्या की झांकी को प्रथम पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:दहेज हत्या की झांकी को प्रथम पुरस्कार

गणतंत्र पर अनुमंडल प्रशासन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर एसडीओ ने सम्मानित किया.

विज्ञापन

Samastipur News: शाहपुर पटोरी : गणतंत्र पर अनुमंडल प्रशासन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर एसडीओ ने सम्मानित किया. मुख्य समारोह स्थल पर निकाली गई झांकी में बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा निकाली गई झांकी को प्रथम, अग्निशमन विभाग की झांकी को द्वितीय, आरती जगदीश महिला कॉलेज एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर को संयुक्त रूप से तृतीय, स्वास्थ्य विभाग की झांकी को चतुर्थ पुरस्कार दिया गया. उत्कृष्ट कार्य करने वालों में राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त मुकेश कुमार मृदुल, हरिनारायण सहनी, राष्ट्रीय प्रेरणा उत्सव में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली शिक्षिका पल्लवी कुमारी, राष्ट्रीय शिविरों में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रीति कुमारी, राहुल कुमार, अजय कुमार, बब्लू कुमार, अनुमंडल नाजिर रंजन कुमार, आईटी सहायक मिथिलेश कुमार, कार्यालय सहायक नवीन कुमार सहित एक दर्जन बीएलओ को एसडीओ विकास कुमार पांडेय, डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी, डीसीएलआर रोहित कुमार, अवर निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया.

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन