samastipur: वाहन संचालक से मारपीट व लूटपाट की प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
samastipur: वाहन संचालक से मारपीट व लूटपाट की प्राथमिकी

पीड़ित की पहचान थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के बत्तीस वर्षीय दीपक दास के रूप में हुई.

विज्ञापन

हसनपुर . थाना क्षेत्र के बेलोन ढाला के पास अपराधियों ने दुकान का सामान पहुंचा कर जिओ मैजिक गाड़ी से वापस लौट रहे व्यक्ति के साथ लूटपाट एवं मारपीट की. पीड़ित की पहचान थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के बत्तीस वर्षीय दीपक दास के रूप में हुई. उसने बताया कि वह अपने स्टाफ के साथ मैजिक से सामान पहुंचा कर पैसा लेकर वापस आ रहा था. इसी दौरान बैलोन ढाला के पास अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर उसके पास से पैंतीस हजार नगद छीन लिये. विरोध करने पर मारपीट की. इस संबंध में पीड़ित ने हसनपुर थाना में आवेदन देकर कई लोगों को आरोपित किया है. आवेदन में बेलोन के दिलखुश यादव व अवधेश यादव को आरोपित किया है. थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. घटना से व्यवसायियों में डर का माहौल है. बता दें कि हाल ही में लगभग दस दिन पूर्व एक आलू-प्याज कारोबारी के साथ लूटपाट व जख्मी कर देने का मामला हुआ था. व्यवसायी घटना पर चिंता जाहिर करते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन