Samastipur News:प्रक्षेत्र भ्रमण तकनीकी ज्ञानवर्धन का साधन

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:प्रक्षेत्र भ्रमण तकनीकी ज्ञानवर्धन का साधन

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केंद्र पूसा में अनुसूचित जाति के किसानों के लिए प्रक्षेत्र भ्रमण का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News: पूसा : भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केंद्र पूसा में अनुसूचित जाति के किसानों के लिए प्रक्षेत्र भ्रमण का आयोजन किया गया. अध्यक्षता करते हुए संस्थान के अध्यक्ष डॉ प्रियरंजन कुमार ने कहा कि किसानों को कृषि संस्थानों में चल रहे शोध कार्यों का प्रक्षेत्र भ्रमण करवाने से तकनीकी ज्ञानवर्धन होता है. किसान अनुसंधान में लगे फसलों एवं पेड़-पौधों को देखकर बहुत ही आसानी से तकनीकों को परख लेते हैं. अपने खेतों में बेहतर उत्पादन कर लाभान्वित होते हैं. पीएम के सपनों के अनुसार विकसित भारत 2047 का लक्ष्य प्राप्त कर किसानों की आमदनी दुगुनी करने की दिशा में वैज्ञानिक प्रयासरत है. प्रक्षेत्र भ्रमण में शामिल गोराई एवं सिमरी से 50 अनुसूचित किसानों को आम का पौधा, लीची का पौधा, नींबू का पौधा एवं एक किलोग्राम उन्नतशील मूंग का बीज देकर सम्मानित किया गया. खासतौर से आयोजित इस प्रक्षेत्र भ्रमण का विषय सब्जी और फलदार फसलों की उन्नत किस्मों व कीट प्रबंधन प्रथाओं का प्रदर्शन रखा गया था. किसानों को इस दौरान संस्थान प्रक्षेत्र में लगे बैंगन, मूली, मिर्च, गाजर, भिंडी, पपीता, आम, लीची, नींबू, के अलावा तम्बाकू के फसलों का गहन अवलोकन कराया गया. इन तमाम फसलों के उत्पादन फसल प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण, कीट-व्याधियों से बचाव के तकनीकों से भलीभांति परिचय कराया गया है. मौके पर वैज्ञानिक डॉ तमोघना साहा, डॉ सतीश नायक, डॉ मो. हसनैन, मुख्य तकनीकी अधिकारी मीरा पांडेय, बिंदेश्वर मांझी, सरफराज आलम, अनिल कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन