Samastipur News:उर्वरक अनुज्ञप्ति मृदा स्वास्थ्य व संतुलित पोषण के प्रति जिम्मेदारी : डॉ सिंह

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 21 Jan 2026 6:20 PM

विज्ञापन

कृषि विज्ञान केन्द्र बिरौली में पैक्स प्रबंधकों के लिए आयोजित उर्वरक अनुज्ञप्ति के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ.

विज्ञापन

Samastipur News:पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केन्द्र बिरौली में पैक्स प्रबंधकों के लिए आयोजित उर्वरक अनुज्ञप्ति के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ. अध्यक्षता करते हुए निदेशक अनुसंधान डॉ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पैक्स प्रबंधकों को कृषि विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि उर्वरक अनुज्ञप्ति मात्र एक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह मृदा स्वास्थ्य और संतुलित पोषण के प्रति एक जिम्मेदारी है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जो भी सिखाया गया है. उसको किसानों तक पहुंचाया जा सके. ताकि किसानों को अधिक लाभ मिल सके. उन्होंने विश्वविद्यालय के त्रिआयामी गतिविधियों शिक्षा, अनुसंधान और प्रसार पर बल देते हुए विस्तार से समझाया कि कैसे प्रयोगशाला में विकसित नई प्रभेदों और आधुनिक कृषि तकनीकों को केवीके के माध्यम से धरातल पर उतारा जा रहा है. डॉ. सिंह ने जोर दिया कि पैक्स प्रबंधकों को किसानों को केवल उर्वरक उपलब्ध ही नहीं कराना चाहिए. बल्कि उन्हें समेकित पोषक तत्व प्रबंधन के वैज्ञानिक तरीकों के प्रति जागरूक भी करना चाहिए. ताकि खेती की लागत कम हो और मिट्टी की उर्वरता बनी रहे. कार्यक्रम की शुरुआत में केवीके बिरौली के हेड डॉ आरके तिवारी द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया. डॉ तिवारी ने अपने स्वागत सम्बोधन में मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत किया. संचालन उद्यानिकी विशेषज्ञ डॉ. धीरु कुमार तिवारी ने किया. मौके पर विशेषज्ञ सुमित कुमार सिंह, निशा रानी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन