ePaper

खंती से वार कर बेटे की हत्या करने वाला पिता जगन्नाथ गिरफ्तार

Updated at : 11 Jun 2025 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
खंती से वार कर बेटे की हत्या करने वाला पिता जगन्नाथ गिरफ्तार

पप्पू कुमार रजक की हत्या के मामले में उसके पिता जगन्नाथ रजक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

मोरवा . हलई थाना क्षेत्र के बाजितपुर करनैल पंचायत के चकभेली में हुए पप्पू कुमार रजक की हत्या के मामले में उसके पिता जगन्नाथ रजक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि हत्या की घटना के बाद लगातार पुलिस उसे ढूंढ रही थी. उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए उस लोहे की खंती को बरामद कर लिया है. जिससे उसकी हत्या हुई थी. पुलिस ने बताया कि पूर्व में भी आरोपी अपनी पुत्री की हत्या कर चुका है. बताते चलें कि सोमवार को जगन्नाथ रजक ने अपने ही बेटे पप्पू कुमार रजक की सोये अवस्था में लोहे की खंती से हत्या कर दी थी. मृतका की पत्नी सपना कुमारी द्वारा सास-ससुर को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जिसके आलोक में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि पहले बेटे ने उसे मारा था. उसके बाद उसने उसे पर प्रहार किया. जिससे उसकी मौत हो गई. उधर, घटना के बाद से मृतक के घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं गांव के लोग इस घटना को लेकर आश्चर्य में हैं कि आखिर किस तरह से कोई पिता अपने ही पुत्र की हत्या कर सकता है. बहरहाल जो भी हो अब लोगों की निगाहें मृत युवक को न्याय दिलाने के लिए पुलिस पर आ टिकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन