गरीबों के मुद्दों पर सड़क पर उतरेगा मजदूर यूनियन, बिहारभर में आंदोलन का ऐलान

Updated:
विज्ञापन
2 से 5 सितंबर के बीच खेत मजदूर यूनियन प्रखंड पर करेगी प्रदर्शन

बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन ने राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की है. 10 अगस्त को समाहर्ता कार्यालयों के सामने प्रदर्शन किया जाएगा. नेताओं ने अपराध, बेरोजगारी और सरकारी नीतियों पर सरकार को घेरा.

विज्ञापन

Samastipur News: बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन की राज्य कमेटी की बैठक राज्य अध्यक्ष रंग लाल पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में राज्य के विभिन्न जन मुद्दों, मजदूरों की समस्याओं और सरकार की नीतियों पर चर्चा करते हुए आंदोलन की रणनीति तय की गई. नेताओं ने कहा कि गरीब, मजदूर और किसानों से जुड़े मुद्दों पर राज्यव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा.

अपराध और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

राज्य महासचिव रामाश्रय महतो ने कहा कि बिहार में अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि जाति पूछकर लोगों की हत्याएं की जा रही हैं तथा महिलाओं के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ी हैं. उन्होंने कहा कि मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है और नौजवान बेरोजगारी की वजह से भटक रहे हैं.

10 अगस्त और सितंबर में होगा आंदोलन

बैठक में निर्णय लिया गया कि अपराध, ग्रामीण क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स लगाने और गरीबों के राशन कार्ड से नाम काटे जाने के विरोध में 10 अगस्त को पूरे बिहार के समाहर्ता कार्यालयों के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा. इसके बाद 2 से 5 सितंबर तक सभी प्रखंड कार्यालयों पर भी विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा.

सदस्यता अभियान को लेकर भी हुई समीक्षा

बैठक में संगठन के सदस्यता अभियान की भी समीक्षा की गई. राज्य नेतृत्व ने सभी जिला इकाइयों को 25 जुलाई तक सदस्यता अभियान पूरा कर अंतिम सूची राज्य कमेटी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

कई नेताओं ने रखे विचार

बैठक को केंद्रीय वर्किंग कमेटी के सदस्य भोला प्रसाद दिवाकर, देवेन्द्र चौरसिया, राज्य संयुक्त सचिव राम भजन सिंह, उपाध्यक्ष राम सागर पासवान, संयुक्त सचिव शशि भूषण साह, सुरेन्द्र महतो, विनय कुमार सिंह, राम दयाल भारती सहित कई नेताओं ने संबोधित किया.

यह भी पढ़ें: नियोजित शिक्षकों की प्रोन्नति प्रक्रिया तेज करने की मांग, बीडीओ को सौंपी संचिका



विज्ञापन
Aman Gautam

लेखक के बारे में

By Aman Gautam

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन