पुलिस को देख नवविवाहिता की जलती लाश छोड़ भागे परिजन

Updated:
विज्ञापन
पुलिस को देख नवविवाहिता की जलती लाश छोड़ भागे परिजन

बाजिया घाट से गुरुवार को पुलिस ने एक नव विवाहिता की लाश बरामद की है.

विज्ञापन

वारिसनगर . मथुरापुर थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित बूढ़ी गंडक नदी किनारे बबाजिया घाट से गुरुवार को पुलिस ने एक नव विवाहिता की लाश बरामद की है. मृतका की पहचान मथुरापुर थाना क्षेत्र के सारी टोले चकमुराद बाजार समिति निवासी कुंदन सदा की पत्नी गुड़िया देवी (20) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार गुड़िया की शादी एक माह पूर्व हुई थी. बताया जाता है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले गुड़िया को प्रताड़ित किया करते थे. गुरुवार की सुबह गुड़िया की मौत संदेहास्पद परिस्थिति में हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ससुराल वाले आनन फानन में अंतिम संस्कार करने के लिए रामनगर स्थित बूढ़ी गंडक नदी बांध किनारे श्मशान घाट ले गये थे. अंतिम संस्कार करने का प्रयास कर ही रहे थे कि मौके पर मथुरापुर थाना के एसआई सुप्रिया आर्या पुलिस टीम के साथ पहुंच गई. पुलिस को देखते ही ससुराल वाले फरार हो गये. इधर, पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं जानकारी मिलने पर मृतका के मायके वाले पहुंचे. उन लोगों का आरोप है कि गुड़िया को ससुराल वालों ने फांसी लगाकर या गला दबाकर हत्या कर दी है. मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या. फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच-पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन