Samastipur News:बीआरसी सिमरी में मूल्यांकन कार्य प्रारंभ

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:बीआरसी सिमरी में मूल्यांकन कार्य प्रारंभ

माध्यमिक विद्यालय सिमरी में मंगलवार से सात दिवसीय शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत आयोजित मूल्यांकन कार्य प्रारंभ हुआ.

विज्ञापन

Samastipur News: विद्यापतिनगर : माध्यमिक विद्यालय सिमरी में मंगलवार से सात दिवसीय शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत आयोजित मूल्यांकन कार्य प्रारंभ हुआ. इस मूल्यांकन में संकुल के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया. मूल्यांकन कार्य का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन करना व शिक्षण में आ रही समस्याओं की पहचान कर समाधान निकालना है. इस अवसर पर संकुल समन्वयक कुंजन कुमार ने बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है. इसमें 18 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है. जिन्हें उत्तर पुस्तिकाओं का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करने और विद्यार्थियों की क्षमताओं का वस्तुनिष्ठ विश्लेषण प्रस्तुत किये जाने का निर्देश दिया गया है. संकुल स्तरीय अधिकारियों ने भी मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया और समुचित व्यवस्था पर संतोष जताया. इस अवसर पर शिक्षकों के साथ-साथ संकुल प्रभारी, शैक्षिक समन्वयक एवं अन्य स्टाफ भी उपस्थित थे. इनमें समन्वयक कुंजन कुमार शिक्षक संजय कुमार, स्वाति सुमन, पिंकी कुमारी, निखिल कुमार, राजेश कुमार, गीता यादव, बेबी कुमारी, सलमा आरा, अजय कुमार निराला शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन