Samastipur News:रात 10.25 में पटोरी पहुंचेगी जोगबनी ईरोड अमृत भारत ट्रेन

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:रात 10.25 में पटोरी पहुंचेगी जोगबनी ईरोड अमृत भारत ट्रेन

जोगबनी और ईरोड के मध्य अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्णिया-कटिहार-मानसी-बरौनी-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-इटारसी-नागपुर-विजयवाड़ा-पेरम्बूर- काटपाडी के रास्ते जोगबनी और ईरोड के मध्य अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है. प्रधानमंत्री 15 सितंबर को जोगबनी और ईरोड के मध्य चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन का शुभारंभ 06602 जोगबनी-ईरोड अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर करेंगे. सोमवार को गाड़ी सं. 06602 जोगबनी-ईरोड अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल जोगबनी से से 15.30 बजे खुलकर 15.44 बजे फारबिसगंज, 16.09 बजे अररिया कोर्ट पहुंचेगी. 16.45 बजे पूर्णिया, 17.40 बजे कटिहार, 18.40 बजे नौगछिया, 19.30 बजे मानसी पहुंचेगी. 19.43 बजे खगड़िया, 20.25 बजे बेगूसराय, 21.30 बजे बरौनी, 22.25 बजे शाहपुर पटोरी, 23.45 बजे हाजीपुर, अगले दिन 00.02 बजे सोनपुर, 00.50 बजे पाटलिपुत्र, 01.13 बजे दानापुर, 01.43 बजे आरा आयेगी. 02.06 बजे रघुनाथपुर, 02.31 बजे बक्सर एवं 05.15 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 18.09.25 गुरुवार को 07.20 बजे ईरोड पहुंचेगी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन