Samastipur News:सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की मौत

थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर कोदरिया पंचायत के वार्ड 12 निवासी स्व. प्रमोद यादव की 66 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी की इलाज के दौरान शुक्रवार की रात्रि मौत हो गई.

विज्ञापन

Samastipur News:विभूतिपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर कोदरिया पंचायत के वार्ड 12 निवासी स्व. प्रमोद यादव की 66 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी की इलाज के दौरान शुक्रवार की रात्रि मौत हो गई. महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि बीते 21 नवंबर को घर के समीप ही एक अनियंत्रित बाइक सवार ने प्रमिला देवी को जोरदार ठोकर मार दिया था. इस हादसे में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी. उन्हें तुरंत स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें समस्तीपुर रेफर कर दिया गया. हालत में सुधार न होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स ले जाया गया. काफी दिनों तक वहां उपचार चलने के बाद भी उनकी स्थिति नाजुक बनी रही. शुक्रवार को परिजन उन्हें वापस घर ले आये. जहां देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली. घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सामाजिक पहल से मामले को रफादफा कर दिया गया. जिसके बाद शनिवार को मृतका का अंतिम संस्कार किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के परिवार पर दुखों का पहाड़ पहले भी टूट चुका है. 1 जून 2020 को प्रमिला देवी के पति प्रमोद यादव की भी मौत घर की छत की रेलिंग गिरने से दबकर हो गई थी. अब पत्नी की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्हें नहीं मिली है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन