ePaper

Samastipur : छपरा के रास्ते चलेगी अमरनाथ, अवध सहित आठ जोड़ी ट्रेनें

Updated at : 17 Apr 2025 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur : छपरा के रास्ते चलेगी अमरनाथ, अवध सहित आठ जोड़ी ट्रेनें

19270 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का परिचालन मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण- भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जायेगी.

विज्ञापन

Samastipur : समस्तीपुर . कुसम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर जं.-डोमिनगढ़ तीसरी लाइन निर्माण परियोजना के अन्तर्गत गोरखपुर जं.-गोरखपुर कैंट के मध्य तीसरी लाइन के प्रावधान एवं गोरखपुर जं. स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के परिप्रेक्ष्य में और आठ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है. 24 एवं 25 अप्रैल तथा 1 एवं 2 मई को पोरबंदर से खुलने वाली 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का परिचालन गोरखपुर कैंट-भटनी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी. 27 एवं 28 अप्रैल को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली 19270 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का परिचालन मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण- भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जायेगी. 27 अप्रैल को कामाख्या से खुलने वाली गाड़ी 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी, कटड़ा एक्सप्रेस का परिचालन बरौनी-मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण- भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जायेगी. 30 अप्रैल को श्रीमाता वैष्णो देवी, कटड़ा से खुलने वाली 15656 श्रीमाता वैष्णो देवी, कटड़ा-कामाख्या एक्सप्रेस का परिचालन गोरखपुर कैंट-भटनी-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जायेगी. 30 अप्रैल को सहरसा से खुलने वाली गाड़ी 15529 सहरसा-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस का परिचालन मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जायेगी. 2 मई को जम्मूतवी से खुलने वाली गाड़ी 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस का परिचालन गोरखपुर कैंट-भटनी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जायेगी. 2 मई को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 12211 मुजफ्फरपुर -आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस का परिचालन मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी- गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जायेगी. 25 अप्रैल से 3 मई तक बरौनी से खुलने वाली गाड़ी 19038 बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस का परिचालन मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन