Samastipur News:ट्रांसफार्मर के पास कचरे से कट रहा अर्थिंग
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 22 Sep 2025 6:50 PM
स्वच्छ और कचरा मुक्त सड़कों के नगर निगम के दावे कुछ क्षेत्रों में बेमानी साबित हो रहे हैं.
Samastipur News:समस्तीपुर : स्वच्छ और कचरा मुक्त सड़कों के नगर निगम के दावे कुछ क्षेत्रों में बेमानी साबित हो रहे हैं. शहर में कई जगहों पर ट्रांसफार्मर के पास कचरा जमा होता है. जेसीबी से कचरा उठाने के दौरान ट्रांसफार्मर के अर्थिंग का तार कट जाता है. इससे बिजली उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता है. दूसरी ओर कचरा उठाने के दौरान हादसे की भी संभावना बनी रहती है. शहर के ताजपुर रोड, विकास भवन रोड समेत कई जगहों पर ट्रांसफार्मर के पास घरों से उठाया कचरा जमा किया जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मरों के पास कचरे की ढेरिया न लगे और सुरक्षा भी सुनिश्चित हो इसके लिए ट्रांसफार्मर को कवर किया जाये. कचरा ट्रांसफार्मरों के नीचे तक चला जाता है, इससे सफाई कर्मचारी जब कचरा हटाता है, तो हर समय किसी दुर्घटना की आशंका रहती है. वहीं ट्रांसफार्मर से संबंधित फाल्ट को दूर करने में भी समस्या उत्पन्न हो रही है. गंदगी में मानव बल जाने से हिचक रहे हैं. इस वजह से लोगों को बिजली की समस्या से भी रुबरू होना पड़ रहा है लेकिन जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










