Maha Kumbh Mela: डीआरएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण, क्राउड मैनेजमेंट की समीक्षा

मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने रविवार को स्थानीय जंक्शन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए क्राउड मैनेजमेंट व्यवस्था की समीक्षा की.
समस्तीपुर : मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने रविवार को स्थानीय जंक्शन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए क्राउड मैनेजमेंट व्यवस्था की समीक्षा की. मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि कुंभ को लेकर स्पेशल ट्रेन रविवार को रवाना की जा रही है. ऐसे में यात्री स्पेशल ट्रेन का उपयोग करें. उन्होंने कर्मचारियों को भीड़ नियंत्रण के दौरान नियमों की कड़ाई से पालन करने का निर्देश भी दिया. यात्रियों से भी होल्डिंग एरिया में बैठने की अपील की. जिससे प्लेटफार्म पर यात्रियों को आने-जाने में किसी तरह की कठिनाई न हो. मौके पर सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति, कमांडेंट एसजे जानी, वेद प्रकाश वर्मा, स्टेशन अधीक्षक विमल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
महाकुंभ को रेलवे की विशेष तैयारियां
स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष हेल्पडेस्क, सूचना केंद्र एवं अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था की गई है. प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत किया गया है. साथ ही प्राथमिक चिकित्सा केंद्र एवं डॉक्टरों की टीम को तैनात किया गया है. यात्रियों को टिकट बुकिंग में किसी भी कठिनाई से बचाने के लिए विशेष काउंटर लगाये गये हैं. साथ ही बुजुर्ग एवं दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग से सहायता केंद्र उपलब्ध कराये गये हैं.सुरक्षा प्रबंधन
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं. सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ गश्त बढ़ाई गई है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




