ePaper

बस स्टैंड संचालक के विरोध में टेम्पो चालकों की हड़ताल

Updated at : 11 Jun 2025 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
बस स्टैंड संचालक के विरोध में टेम्पो चालकों की हड़ताल

स्टैंड संचालक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए टेम्पो चालकों ने बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल पर चले गये.

विज्ञापन

वारिसनगर . प्रखंड मुख्यालय से सटे वारिसनगर बस, टेम्पो, टैक्सी स्टैंड संचालक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए टेम्पो चालकों ने बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल पर चले गये. अचानक हुए इस हड़ताल से लोगों को काफी कठिनाई झेलनी पड़ी. दोपहर तक सवारी वाहन के इंतजार में इधर-उधर भटकते रहे. टेम्पो-टोटो चालक भोला गुप्ता, लक्ष्मी महतो, विमलेश महतो, चंदन महतो आदि का कहना था कि स्टैंड संचालक आये दिन मनमानी करते हैं. इनलोगों के साथ अमर्यादित व्यवहार भी करते हैं. दोपहर बाद सभी चालक अपनी-अपनी गाड़ी लेकर बस स्टैंड पहुंच गये. वहीं कुछ गणमान्य लोगों की पहल पर आपसी सहमति के बाद हड़ताल समाप्त किया गया. दूसरी ओर टेम्पो संचालक रामानुज ठाकुर का बताना था कि टेम्पो-टोटो चालक काफी मनमाना करते हैं. कहा कि स्टैंड में सभी सुविधाएं मुहैया करायी गई है. फिर भी कोई भी चालक बस स्टैंड में अपनी गाड़ी नहीं लगाकर मुख्यालय चौक पर अपनी वाहन लगाये रहते हैं. जिससे दिनभर चौक पर जाम की स्थिति बनी रहती है. बताया कि इस बात को लेकर कई बार प्रशासन को भी इस बात स अवगत कराया गया. परन्तु नतीजा कुछ भी नहीं निकला. दूसरी ओर कई परेशान सवारियों का यह आरोप था कि वारिसनगर से मथुरापुर की दूरी महज 14 या 15 किलोमीटर है. बावजूद टेम्पो वाले इतने दूरी का 50 रुपये लेते हैं. साथ ही अभद्र व्यवहार भी करते हैं. इनलोगों ने प्रशासन से माकूल किराया लेने का आदेश चालकों को देने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन