डॉ घोष बने आरएसबी इंटर विद्यालय(उत्तर भाग) के मूल्यांकन निदेशक

प्रभात खबर द्वारा बीते दिनों प्रकाशित किये समाचार पर जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और बिहार बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्र सह विद्यालय में कार्यरत वरीय शिक्षक को मूल्यांकन निदेशक बनाये जाने की सहमति दी.
समस्तीपुर: जिला में इंटर उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन के लिए बनाये गए केंद्र के निदेशक के लिए जारी गतिरोध की समाप्ति करते हुए डीईओ कार्यालय ने आरएसबी विद्यालय (उत्तर भाग) केंद्र के नये निदेशक के पद पर डॉ ललित कुमार घोष की प्रतिनियुक्ति की है. प्रभात खबर द्वारा बीते दिनों प्रकाशित किये समाचार पर जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और बिहार बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्र सह विद्यालय में कार्यरत वरीय शिक्षक को मूल्यांकन निदेशक बनाये जाने की सहमति दी. इस आधार पर आरएसबी इंटर विद्यालय में कार्यरत वरीय विशिष्ट शिक्षक डॉ ललित कुमार घोष को उत्तर भाग का और मनोज कुमार झा को दक्षिण भाग का नया मूल्यांकन निदेशक बनाया गया. बताते चलें कि बीएसईबी द्वारा जिला में इंटर की उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाया गया है.अपर मुख्य सचिव एवम अध्य्क्ष बीएसईबी ने डीएम को मूल्यांकन निदेशक के लिए गाइडलाइन जारी कर वरीयता की जांचकर निदेशक बनाये जाने से संबंधित प्रतिवेदन की मांग की गयी एवम 27 फरवरी से मूल्यांकन के लिए विद्यालय के ही वरीय शिक्षक को मूल्यांकन निदेशक बनाये जाने का निदेश दिया. इधर नए मूल्यांकन निदेशक बनाये जाने पर प्रमंडलीय उपाध्यक्ष रणजीत कुमार,सदानंद झा,रामशंकर यादव,मनोज कुमार मंगलम,राजेश झा,नदीम खान,राजेश दास,कुमार शुभम,मो सुल्तान सहित दर्जनों शिक्षकों ने डॉ घोष को शुभकामना प्रेषित किया है.
वरीयता को दरकिनार कर डीईओ ने बनाया था मूल्यांकन निदेशक
विदित हो कि बीते दिनों जिले में मूल्यांकन निदेशक बनाये जाने मे की गयी अनियमितता को लेकर अपर मुख्य सचिव और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष ने सभी जिलों के डीएम से वरीयता की सूची का जांचकर 24 फरवरी को प्रतिवेदन की मांग की थी. समस्तीपुर सहित कुछेक जिलों में इंटर और माध्यमिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए बनाये गए मूल्यांकन निदेशक के चयन में अनियमितता बरती गयी थी.जिसको लेकर पुराने कैडर के वरीय एचएन ने आवाज उठायी थी. बताते चलें कि इस जिला में भी शिक्षा विभाग कार्यालय ने पुराने कैडर के लेवल-9 का वेतनमान प्राप्त कर रहे वरीय एचएम को छोड़कर कनीय एचएम और स्थानीय निकाय के प्रभारी एचएम को मूल्यांकन निदेशक बनाया गया. जिसके विरोध में आवाज उठाना शुरू हो गया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




