Samastipur News:दर्शनार्थियों के लिए आज खुलेगा मां दुर्गा का पट

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:दर्शनार्थियों के लिए आज खुलेगा मां दुर्गा का पट

दुर्गा नवरात्र के छठे दिन रविवार को मां दुर्गा पूजा समिति लगमा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बेलन्योती की गयी

विज्ञापन

Samastipur News:सिंघिया : दुर्गा नवरात्र के छठे दिन रविवार को मां दुर्गा पूजा समिति लगमा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बेलन्योती की गयी. मंदिर व पूजा पंडालों से गाजे-बाजे के साथ झांकी और डोली लेकर बेल वृक्ष के पास पहुंचे. पंडित बट्टू झा, नारायण झा, अरुण झा, सूर्य शेखर झा ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर बेन्योती करायी. इसी निमंत्रित बेल के लस्से से देवी दुर्गा की आंखों में ज्योति प्रदान कर उनकी प्रतिमा में अर्पित की जायेगी. देवी दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा में प्राण-प्रतिष्ठा अर्पित करने के बाद आमलोगों के लिए मां का पट खोल दिया जायेगा. ताकि लोग मां दुर्गा का दर्शन व पूजा-अर्चना कर सकें. देवी दुर्गा की जयकारे व वैदिक मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय हो गया है. दुर्गा नवरात्र में लगमा, जहांगीरपुर, सिंघिया, बोरही, कैना सहित अन्य गांवों में पूजा-अर्चना की जा रही है. सुबह से ही श्रद्धालु नर-नारियों का हुजूम उमड़ रहा है. मूर्तिकार देवी दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा को आकर्षक रूप देने में दिन-रात जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन