Samastipur News:नशेड़ियों व विक्रेताओं की पहचान करेगा डॉग स्क्वायड

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:नशेड़ियों व विक्रेताओं की पहचान करेगा डॉग स्क्वायड

डीआईजी के आदेश पर जिले के सभी थाना में नशीली पदार्थों के सेवन व विक्रेताओं की पहचान डॉग स्क्वायड की टीम का सहारा लिया जा रहा है.

विज्ञापन

Samastipur News:विभूतिपुर : डीआईजी के आदेश पर जिले के सभी थाना में नशीली पदार्थों के सेवन व विक्रेताओं की पहचान डॉग स्क्वायड की टीम का सहारा लिया जा रहा है. इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. विभूतिपुर में भी चौक-चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों के घरों, गाड़ियों और अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है. बताते चलें कि प्रदेश सरकार ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश हैं, इसलिए जो भी लोग नशीले पदार्थ बेचते हैं वह खुद यह काम छोड़ जायें या फिर पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार रहें. पुलिस का नशे के खिलाफ यह अभियान विभूतिपुर में लगातार जारी रहेगा. डॉग स्क्वायड की टीम ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि यदि आसपास कोई नशा बेचता है या नशे का सेवन करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाये. नशे के संबंधित कोई भी सूचना टोल फ्री नंबर 112 पर या स्थानीय थाना के नंबर पर दे सकते हैं. सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा. थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि यह अभियान अभी लगातार जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन