Samastipur<bha>;</bha> कल्याणपुर विधानसभा के सिंगल विंडो केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण, दिये निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Samastipur<bha>;</bha> कल्याणपुर विधानसभा के सिंगल विंडो केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण, दिये निर्देश

डीएम ने नामांकन प्रक्रिया, अभिलेखों के संधारण, कर्मियों की उपस्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों की सुविधा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की.

विज्ञापन

समस्तीपुर. आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने मंगलवार को कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र (संख्या–131) अंतर्गत स्थापित सिंगल विंडो केंद्र का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने नामांकन प्रक्रिया, अभिलेखों के संधारण, कर्मियों की उपस्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों की सुविधा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि नामांकन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, सुव्यवस्थित और समयबद्ध ढंग से संपन्न होनी चाहिये. डीएम ने नामांकन स्थल पर बनाए गये विभिन्न काउंटर, अभ्यर्थियों के प्रवेश मार्ग, रसीद काउंटर, मीडिया वेटिंग एरिया, सीसीटीवी व्यवस्था और सुरक्षा प्वाइंट का भी बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो तथा मतदाताओं एवं अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें पूर्व से दुरुस्त रहें. उन्होंने कहा कि निर्वाचन लोकतंत्र का पर्व है, इसे शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है. इस मौके पर निर्वाची पदाधिकारी-सह-सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने उपस्थित कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने और हर कार्य को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे. समग्र रूप से निरीक्षण संतोषजनक पाया गया. जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियां समयपूर्व पूरी की जायें, ताकि कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन