प्रमंडलीय आयुक्त ने डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

Updated at : 10 May 2024 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
प्रमंडलीय आयुक्त ने डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

प्रमंडलीय आयुक्त डा मनीष कुमार व निर्वाची पदाधिकारी-सह जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर परिसर में बने वज्रगृह व डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

समस्तीपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 के चौथे चरण में 22 उजियारपुर व 23 समस्तीपुर (अजा) लोकसभा संसदीय क्षेत्र में होने वाले निर्वाचन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को प्रमंडलीय आयुक्त डा मनीष कुमार व निर्वाची पदाधिकारी-सह जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर परिसर में बने वज्रगृह व डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया. इस क्रम में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार, अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, नगर आयुक्त केडी प्रज्जवल, डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी, एडीएम आपदा राजेश कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, सदर एसडीएम दिलीप कुमार, डीपीओ एसएसए मानवेंद्र कुमार राय सहित जिला प्रशासन के अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे. निरीक्षण के क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त ने बारी-बारी से जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज परिसर में में बनाये गये पार्टी मिलान, ईवीएम डिस्पैच सेंटर का जायजा लिया. इस क्रम में उन्होंने जिला स्तर पर गठित सभी कोषांग को एक्टिव कराने, विधि व्यवस्था संचालित करने, मतदान केंद्र तक पहुंच रूट प्लान निर्धारित करने आदि सहित सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये. वहीं आयुक्त द्वारा दोनों संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम मशीनों को व्यवस्थित ढंग से रखने, उसकी सुरक्षा, मतगणना हॉल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली. इस क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वज्रगृह में ईवीएम रख-रखाव व उसके सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. गौरतलब है कि नौ विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला मुख्यालय में अलग-अलग डिस्पैच सेंटर बनाये गये हैं. समस्तीपुर कॉलेज मैदान में 132-वारिसनगर व 139-रोसड़ा (अजा) व कॉलेज परिसर में 131-कल्याणपुर (अजा) के डिस्पैच सेंटर बनाये गये हैं. इसके अलावा अन्य विधानसभा क्षेत्र के लिए श्रीकृष्णा उच्च विद्यालय जितवारपुर एवं केंद्रीय विद्यालय ईसी रेल समस्तीपुर में डिस्पैच सेंटर बनाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन