Samstipur : जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल वितरण

Updated:
विज्ञापन
Samstipur : जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल वितरण

मोरवा दक्षिणी में 500 से ज्यादा लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया.

विज्ञापन

मोरवा . मोरवा दक्षिणी में 500 से ज्यादा लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. ठंढ में ठिठुर रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है. बजरंगबली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरुवार को संस्थापक सरोज मिश्रा ने बताया कि उनके संस्थान के द्वारा हर साल इस तरह के आयोजन करते हुए क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाता रहा है. बड़े पैमाने पर ठंड में ठिठुर रहे लोग इस कंबल वितरण शिविर पहुंचे. कंबल पाकर उनके चेहरे पर खुशी देखी गई. बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों भीषण ठंड का प्रकोप है. जरूरतमंद लोग कंबल की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं. ऐसे भीषण ठंड में कंबल मिलना लोगों के लिए बड़ी राहत की बात है. संस्थापक के द्वारा बताया गया कि शुक्रवार को चकपहाड़ पंचायत में भी शिविर लगाकर कंबल का वितरण किया जायेगा. इस मौके पर मुखिया प्रिय रंजन गोपाल के द्वारा बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से बड़े पैमाने पर लोग हर साल इस अभियान से लाभान्वित हो रहे हैं. मौके पर मनोज कुमार शर्मा, उपमुखिया रणजीत चौधरी, ट्रस्ट के सदस्य मुकेश मिश्रा, श्याम कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन