Samastipur News:शिक्षकों की बैठक में अल्प वेतन मिलने पर हुई चर्चा

बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन बीएसटीए दलसिंहसराय की बैठक सहाय शाह ठाकुरबाड़ी में अविनाश कुमार प्रधान शिक्षक की अध्यक्षता में हुई.
Samastipur News:दलसिंहसराय : बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन बीएसटीए दलसिंहसराय की बैठक सहाय शाह ठाकुरबाड़ी में अविनाश कुमार प्रधान शिक्षक की अध्यक्षता में हुई. इसमें उपस्थित सदस्यों ने शिक्षा विभाग के कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर क्षोभ व्यक्त किया. आने वाले समय में इसे समाप्त करने के लिए उचित आंदोलन का निर्णय लिया. प्रधान शिक्षक के उनके पद के अनुरूप वेतन निर्धारण न होकर अल्प वेतन मिलने पर भी विचार किया गया. संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने बताया कि प्रधान शिक्षक का पद एक अलग कैडर है. पूर्व के सभी तरह के सहायक शिक्षक चाहे वह नियमित कैडर के ही क्यों न हो प्रधान शिक्षक से कनीय हैं और विभागीय निदेशानुसार वरीय शिक्षक का कनीय शिक्षक से वेतन कम होना विधि सम्मत नहीं है. विभाग को इस पर संज्ञान लेते हुए वेतन विसंगति को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए. सुधार करवाने के लिए स्थानीय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांग की जायेगी. बैठक में गौतम कुमार, महेश कुमार, राहुल कुमार चौधरी, मो. अशरफ अली, फातिमा, मो. अजमत समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




