Samastipur News:किसानों की समस्या को लेकर विचार विमर्श

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:किसानों की समस्या को लेकर विचार विमर्श

अपना किसान पार्टी जिला कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक स्थानीय सरायरंजन प्रखंड के मुबारक गांव में शुक्रवार को हुई.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर: अपना किसान पार्टी जिला कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक स्थानीय सरायरंजन प्रखंड के मुबारक गांव में शुक्रवार को हुई. इसमें पशुपालक और किसानों की समस्या को लेकर विचार विमर्श किया गया. साथ ही संगठन के कार्ययोजनाओं के बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. संगठन के जिलाध्यक्ष रामसागर राय ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है. यहां 70 प्रतिशत लोग खेती किसानी पर निर्भर हैं. उनकी समस्याओं को लेकर सभी किसानों को गोलबंद किया जाएगा. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयलाल प्रसाद सिंह ने संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा किया. इस उपरांत दर्जनों किसानों ने संगठन की सदस्या ग्रहण की. बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष राम निवासी मिश्रा ने की. मौके पर शशीभूषण कुमार, रंजीत कुमार, अजय कुमार सिंह, संदीप कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन