मोहिउद्दीननगर थाना परिसर में डायल 112 प्रभारी का शव फंदे से लटका मिला

Updated:
विज्ञापन
डायल 112 प्रभारी का फंदे से लटका मिला शव

मोहिउद्दीननगर थाना परिसर में शनिवार अहले सुबह डायल 112 प्रभारी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

Samastipur News: मोहिउद्दीननगर थाना परिसर के एक कमरे में शनिवार की अहले सुबह डायल 112 प्रभारी एएसआई बबलू प्रसाद (45) का शव फंदे से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही थाना परिसर में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिसकर्मी की नजर पड़ने पर हुई घटना की जानकारी

जानकारी के अनुसार, नवनिर्मित थाना परिसर में शौच एवं स्नान के लिए गए एक पुलिसकर्मी की नजर एक कमरे में फंदे से लटके शव पर पड़ी. इसके बाद उन्होंने तत्काल अपर थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे.

फोरेंसिक टीम जुटी जांच में

घटना की जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गई. मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

परिजनों को दी गई सूचना

पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के बगहा जिले में रह रहे परिजनों को दे दी है. फिलहाल घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

दो दिन पहले हुआ था स्थानांतरण

जानकारी के अनुसार, एएसआई बबलू प्रसाद का दो दिन पहले ही कल्याणपुर थाना क्षेत्र में स्थानांतरण हुआ था.


विज्ञापन
Girija Nandan Sharma

लेखक के बारे में

By Girija Nandan Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन