हसनपुर में आधुनिक माइक्रो इरिगेशन एवं फर्टिलाइजर सिस्टम का उद्घाटन, डिप्टी सीएम ने की सराहना

Updated:
विज्ञापन
विजय कुमार चौधरी उद्घाटन करते हुए व उनका स्वागत करते हुए स्थानीय लोग | Prabhat Khabar Network

विजय कुमार चौधरी उद्घाटन करते हुए

समस्तीपुर में हसनपुर प्रखंड के नयानगर में ऑटोमेटिक माइक्रो इरिगेशन एवं फर्टिलाइजर सिस्टम का उद्घाटन हुआ. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने इसे जल संरक्षण और कृषि उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया.

विज्ञापन

Samastipur News: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने हसनपुर प्रखंड के नयानगर स्थित प्रगतिशील किसान एवं पूर्व मुखिया सुधांशु कुमार के बागान में ऑटोमेटिक माइक्रो इरिगेशन एवं फर्टिलाइजर सिस्टम का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने आधुनिक सिंचाई तकनीक को जल संरक्षण और कृषि उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.

आधुनिक खेती की दिशा में अनुकरणीय पहल

उद्घाटन के अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ड्रिप इरिगेशन आधारित यह अत्याधुनिक प्रणाली जल संरक्षण, उर्वरकों के संतुलित उपयोग और कृषि उत्पादन बढ़ाने में प्रभावी साबित होगी. उन्होंने कहा कि ऐसे नवाचार बिहार में आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर जंक्शन से लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिला सुराग

पानी और उर्वरक दोनों की होगी बचत

विजय कुमार चौधरी ने प्रगतिशील किसान सुधांशु कुमार की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा कृषि क्षेत्र में नए प्रयोग कर मिसाल पेश करते हैं. उन्होंने कहा कि इस प्रणाली के माध्यम से पौधों को आवश्यकता के अनुसार ही पानी और उर्वरक उपलब्ध होगा, जिससे लागत में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा.

ट्रायल के बाद हुआ औपचारिक शुभारंभ

किसानश्री सुधांशु कुमार ने बताया कि इस प्रणाली का ट्रायल पहले से किया जा रहा था, जबकि शनिवार को उपमुख्यमंत्री ने इसका विधिवत उद्घाटन किया.

इस अवसर पर विधायक राजकुमार राय, हिमांशु कुमार, विजय यादव, संजीव कुशवाहा, रामचंद्र पासवान, विद्यानंद भारद्वाज, संजीव कुमार सिंह, संदीपन सुमन, सुनील कुमार, मुकेश चौधरी, संतोष कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Krishana Murari

लेखक के बारे में

By Krishana Murari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन