Samastipur : कम भूमि व आधारभूत संरचना वाले नजदीकी मध्य विद्यालय को टैग कर सकते हैं डीइओ

Updated:
विज्ञापन
Samastipur : कम भूमि व आधारभूत संरचना वाले नजदीकी मध्य विद्यालय को टैग कर सकते हैं डीइओ

पीएम श्री विद्यालय के तहत चिहिन्त उच्च माध्यमिक विद्यालयों एवं उसके साथ संविलियन होने वाले मध्य विद्यालय को ले संशय बरकरार है.

विज्ञापन

Samastipur : समस्तीपुर . पीएम श्री विद्यालय के तहत चिहिन्त उच्च माध्यमिक विद्यालयों एवं उसके साथ संविलियन होने वाले मध्य विद्यालय को ले संशय बरकरार है. जिला शिक्षा विभाग अभी भी किसी निर्णय पर नहीं पहुंच सका है. जिला शिक्षा विभाग अपनी त्रुटियों पर समीक्षा करने के बजाय विभागीय दिशा-निर्देश की आस में बैठा है. इधर, माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने डीईओ से कुछेक बिंदुओं पर दिशा-निर्देश जारी किया है. निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने कहा है कि डीईओ मुजफ्फरपुर द्वारा जिला में पीएमश्री विद्यालय के रूप में चिहिन्त उच्च माध्यमिक विद्यालय जो कन्या/बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय है, में वर्ग-6-8 तक के नजदीकी मध्य विद्यालय के कक्षाओं जिसमें बालक एवं बालिका दोनो पढ़ते हैं को संविलियन करने के फलस्वरूप कन्या विद्यालय में बालक छात्रों का भी नामांकन हो जायेगा, पर मार्गदर्शन देने की मांग की गई है. साथ ही कुछ शिक्षक संगठनों के द्वारा अभ्यावेदन दिया गया है कि उर्दू मध्य विद्यालयों में अभिलेखों का संधारण एवं शिक्षा का माध्यम उर्दू में होने के कारण उन विद्यालयों के वर्ग-6-8 का संविलियन पीएमश्री विद्यालय में नही किया जाये. कतिपय जिलों से यह भी सूचना दी जा रही है कि पीएमश्री घोषित विद्यालय में भूमि एवं आधारभूत संरचना संविलियन होने वाले नजदीकी मध्य विद्यालय से कम है. इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने निर्देश दिया है कि पीएम श्री घोषित कन्या/बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नजदीकी मध्य विद्यालय के केवल बालिका छात्राओं का ही नामांकन कराया जाये. नजदीकी मध्य विद्यालय के वर्ग-6-8 का अस्तिव को बालक छात्रों बरकरार रखा जाय. इस तरह पीएमश्री घोषित विद्यालयों में नजदीकी उर्दू मध्य विद्यालय के वर्ग-6-8 का संविलियन नहीं किया जाय. उर्दू मध्य विद्यालय के स्थान पर अन्य नजदीकी मध्य विद्यालयों के वर्ग-6-8 का संविलियन पीएम श्री विद्यालयों में किया जाये. वहीं यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी पीएम श्री घोषित विद्यालय की भूमि एवं आधारभूत संरचना नजदीकी मध्य विद्यालय से कम है, तो वैसी परिस्थिति में जिला शिक्षा पदाधिकारी कम भूमि एवं आधारभूत संरचना वाले नजदीकी मध्य विद्यालय के वर्ग-6-8 का संविलियन उक्त कोटि के पीएम श्री विद्यालय में किया जायेगा. इससे इतर जिला शिक्षा विभाग अभी भी समस्याओं व आपत्तियों के निराकरण के लिए मुख्यालय से पत्राचार किए जाने का इंतजार कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन